Stuntman Arrested: खतरनाक स्टंट करने वाले दो युवक गिरफ्तार…
Stuntman Arrested: तिफरा ओवरब्रिज पर खुले जीप स्टंट का वीडियो बना रहा था साथी

सिरगिटटी थाना क्षेत्र में काले रंग की खुली जीप नंबर OR 14 N 9559 पर बोनट में बैठकर खतरनाक स्टंट कर रहे उज्जवल कौशिक और उसके पीछे बैठकर वीडियो बनाने वाले निलेश उर्फ रॉकी वर्मा को पुलिस ने पकड़ लिया। (Stuntman Arrested) तिफरा ओवरब्रिज पर किए गए इस स्टंट से राहगीरों की जान को गंभीर खतरा पैदा हो रहा था।
खतरनाक स्टंट करने वाले दो युवक गिरफ्तार…
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके की स्थिति का पता लगाकर धारा 281, 3(5) BNS एवं 184, 189 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। (Stuntman Arrested) इनके खिलाफ अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई और आगे की कार्यवाही के लिए दोनों को माननीय सिटी मजिस्ट्रेट, बिलासपुर के न्यायालय में पेश किया गया…….





