छात्राओं ने शिक्षक पर लगाया छेड़खानी का आरोप, BEO कर रहे मामले की जांच

बलरामपुर। बलरामपुर में गुरु और शिष्य के रिश्ते को कलंकित कर देने वाला मामला सामने आया है। स्कूल की 6 बच्चियों ने शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। छात्राओं का कहना है कि क्लास रूम में बंद करके शिक्षक बच्चियों के साथ छेड़खानी करता है। इस मामले की शिकायत बच्चों के परिजनों ने स्कूल के प्राचार्य से की है। साथ ही उनसे शिक्षक खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। वहीं इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के लिए टीम का गठन किया है, जिसमें ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षकगण शामिल हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button