नए साल से पहले अपराध पर सख्ती: 200 से ज्यादा बदमाशों पर कार्रवाई

रायपुर:नए साल को देखते हुए शहर के अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों पर पुलिस ने दबाव बनाना शुरू कर दिया है। सोमवार को क्राइम ब्रांच में 50 से ज्यादा आदतन बदमाशों, चाकूबाजों की परेड कराई गई। उन्हें उठक-बैठक कराकर दोबारा अपराध नहीं करने की चेतावनी दी गई। सभी अलग-अलग थाना क्षेत्र के बदमाश हैं। अब तक 200 से ज्यादा बदमाशों की परेड कराई जा सकी है।

सोशल मीडिया पर भी नजर

सोशल मीडिया में गुंडा, डॉन, माफिया, गैंगस्टर सहित अन्य कई विभिन्न नामों से अपनी आईडी बनाकर हाथ में चाकू-तलवार, एयर गन, पिस्टलनुमा लाइटर गन सहित अन्य हथियारों के साथ फोटो-वीडियो व रील्स बनाकर अपलोड करने वालों को भी चेतावनी दी गई है। सोशल मीडिया की भी निगरानी की जा रही है।

 

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई