Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

राजनांदगांव में कलेक्टर यादव की सख्त हिदायत: पटवारी रहें मुख्यालय में, राज्योत्सव की तैयारियां तेज करने के निर्देश

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली और विभिन्न विभागों के कामों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पटवारी अपने-अपने मुख्यालय में ही निवास करें ताकि आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो। साथ ही एसडीएम और तहसीलदारों को पटवारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा।

राज्योत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर यादव ने बताया कि 2 से 4 नवंबर तक म्युनिसिपल स्कूल मैदान में राज्य स्थापना दिवस समारोह आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम यादगार होना चाहिए, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ काम करें। उन्होंने मंच, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, साज-सज्जा, पार्किंग, साफ-सफाई और सुरक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिम्मेदारियां तय कीं।

कलेक्टर ने कृषि, खाद्य और सहकारिता विभाग को किसानों की पंजीयन संबंधी समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए ताकि कोई भी पात्र किसान योजना से वंचित न रहे। साथ ही प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अधिक से अधिक लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

उन्होंने भू-अर्जन कार्यों की प्रगति पर संतोष जताया और निर्माण कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा विभाग को मिठाई और खाद्य दुकानों की नियमित जांच करने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर यादव ने बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 1,83,270 में से 1,47,097 अपार आईडी तैयार की जा चुकी हैं और शेष कार्य 15 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने चिप्स और शिक्षा विभाग को मिलकर यह कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सी.एल. मारकण्डेय, प्रेमप्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, और विभिन्न एसडीएम सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई