दुर्ग में सुरक्षा अलर्ट के बीच सख़्त चेकिंग, 577 चालान और 173 वाहन हटाए गए

दुर्ग। राष्ट्रीय सुरक्षा अलर्ट के चलते यातायात पुलिस ने 15 नवंबर को लगातार दूसरे दिन भी पूरे जिले में सख़्त सुरक्षा और यातायात जांच अभियान चलाया। इस दौरान बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड की विशेष टीमें भी मौके पर तैनात रहीं।

पुलिस ने हाईवे से लेकर शहर की मुख्य सड़कों तक सभी वाहनों की गहन जांच की। पूरे दिन में कुल 577 चालान काटे गए। वहीं मेन रोड पर संदिग्ध, बिना उपयोग या अवैध रूप से खड़े 18 भारी वाहनों और 155 छोटे वाहनों सहित कुल 173 गाड़ियों को हटाया गया।

अंजोरा से नेहरू नगर, नेहरू नगर से भिलाई-3 और कुम्हारी टोल प्लाज़ा तक पुलिस टीमों ने लगातार गश्त करते हुए जांच अभियान चलाया। इन इलाकों में अनियंत्रित पार्किंग और असुरक्षित वाहनों की वजह से लोगों को परेशानी हो रही थी। कई जगह सर्विस लेन और मुख्य मार्ग पर खड़े वाहन सुरक्षा के लिए खतरा भी बने हुए थे।

पुलिस ने ऐसे वाहनों को हटाकर रास्तों को साफ कराया, जिससे लोगों की आवाजाही सुरक्षित और सुचारू हो सकी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई