धमतरी में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर सख्त कार्रवाई

धमतरी जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर खनिज विभाग ने पिछले चार दिनों में कई बड़ी कार्रवाई की है। विभाग के अधिकारियों ने कुल 6 हाईवा, 2 जेसीबी मशीन और 6 ट्रैक्टरों को अवैध रेत के मामलों में जब्त किया है।

खनिज अधिकारी हीरादास भारद्वाज ने बताया कि नगरी तहसील के घटुला क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन कर रहे एक महेन्द्र ट्रैक्टर को जब्त किया गया, जिसे सिहावा थाने में रखा गया है। इसके अलावा, मगरलोड के ग्राम मेघा में पेट्रोल पंप के पास अवैध रेत भंडारण में लगे एक हाईवा और जेसीबी मशीन को कुरूद मंडी परिसर में जब्त किया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि लीलर और कोलियारी क्षेत्र में भी अवैध रेत परिवहन करने वाले पांच ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है। लीलर गांव में रेत के अवैध भंडारण में लगे एक चैन माउंटेड जेसीबी मशीन को भी जब्त कर कलेक्टोरेट परिसर में रखा गया है।

इसके अलावा, धमतरी तहसील के दोनर गांव में अवैध रेत परिवहन करते हुए चार हाईवा जब्त किए गए हैं। सिहावा चौक के पास अवैध मुरूम परिवहन करते हुए एक हाईवा को भी जब्त किया गया है।

भारद्वाज ने बताया कि इन सभी मामलों में खान एवं खनिज अधिनियम के तहत जुर्माना वसूली की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन अवैध खनन पर पूरी तरह से काबू पाने के लिए कड़ी निगरानी रखे हुए है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई