Stone-pelting: बिलासपुर में कार पर पथराव: एमपी की युवती गंभीर रूप से घायल, सिम्स रेफर.
रतनपुर के बादल महल के पास अज्ञात तत्वों का हमला, दहशत में परिवार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, (Stone-pelting) जहाँ अज्ञात शरारती तत्वों ने चलती कार पर अचानक पथराव कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के पुष्पराजगढ़ का रहने वाला एक परिवार कार में सवार होकर अपने गृह राज्य लौट रहा था, तभी रतनपुर के ऐतिहासिक बादल महल के समीप कुछ अज्ञात लोगों ने वाहन को निशाना बनाते हुए पत्थर फेंके।
रतनपुर के बादल महल के पास अज्ञात तत्वों का हमला (Stone-pelting)
इस हमले में कार की खिड़की का शीशा टूट गया और पत्थर सीधे अंदर बैठी 27 वर्षीय युवती रितिका सिंह (पिता विजय बहादुर सिंह) को जा लगा। पत्थर की चोट इतनी गंभीर थी कि रितिका लहूलुहान हो गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना के तुरंत बाद घायल युवती को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सिम्स (CIMS) बिलासपुर रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में नाकाबंदी कर अज्ञात हमलावरों की तलाश की जा रही है





