बलरामपुर कोतवाली में हड़कंप: एनएचएम कर्मचारी की संदिग्ध मौत, परिवार में कोहराम

बलरामपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। हिरासत में लिए गए एनएचएम के कर्मी की बलरामपुर कोतवाली थाना के बाथरुम में लाश मिली है। घटना के बाद से एक ओर जहां कोतवाली के पुलिसकर्मी नदारत हो गए हैं, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और मृतक के परिजनों ने कोतवाली में हंगामा मचा दिया है।

घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में चिकित्सक थाने पहुंच गए। इस घटना से नाराज लोगों ने थाने के सामने जमकर नारेबाजी की। घटना के बाद परिजनों को भी पुलिस ने थाने में बुला लिया गया। आक्रोशित लोगों ने थाने और एसपी कार्यालय के सामने NH-343 में चक्काजाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गयी।

जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग के NHM शाखा में पदस्थ संतोषी नगर निवासी गुरुचंद मंडल की पत्नी बीते दस दिनों से लापता है। इस बात की शिकायत गुरुचंद मंडल ने कोतवाली में की थी, लेकिन पुलिस ने उसके ही ऊपर ही शक करते हुए हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। पुलिस केवल गुरुचंद ही नहीं बल्कि उसके पिता को भी हिरासत में रखे हुए है।

इस बीच गुरुचंद मंडल की कोतवाली के बाथरूम में गमछे में लटकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। कोतवाली पहुंचे मृतक के परिजनों का आरोप है कि उन्हें लाश देखने नहीं दी जा रही है। वहीं एनएचएम कर्मियों को आरोप है कि पुलिस जबरन उससे पूछताछ कर रही थी। मामले में स्वास्थ्य विभाग की डीपीएम स्मृति एक्का ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button