बलरामपुर में हड़कंप! पंडो जनजाति के युवक की लाश मिली, पुलिस जांच में जुटी

बलरामपुर। पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आए पंडों जनजाति के युवक की सड़क किनारे लाश मिली है। युवक सिर्फ बनियान और गमछे में था। जिले में बीती रात पड़ी कड़ाके की ठंड की वजह से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना चलगली थाना के ग्राम धढिया की है, जहां वाड्रफनगर के ग्राम अलका का रहने वाला पंडो जनजाति का युवक राजेंद्र कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था। आज सुबह उसकी लाश सड़क किनारे मिली है।

चलगली थाना प्रभारी बृजलाल भारद्वाज ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच रही है। घटना कैसे घटित हुई, यह अभी कहना मुश्किल है। शव का पीएम कराने के बाद ही बताया जा सकता है कि मौत का क्या कारण है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई