Statue unveiling: अरपा तट पर अटल जी की मूर्ति का अनावरण
26 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बिरसा मुंडा चौक की घोषणा

छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण (Statue unveiling) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। बिलासपुर के अरपा तट पर इस ऐतिहासिक आयोजन और विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री ने खुशी जताई। मुख्यमंत्री ने अटल जी के सपनों के छत्तीसगढ़ को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि इन 25 बरसों में छत्तीसगढ़ ने प्रगति के कई सोपान तय किए हैं…
बिरसा मुंडा चौक की घोषणा (Statue unveiling)
अरपा नदी के पावन तट पर पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की मूर्ति का भव्य अनावरण किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि अटल जी के नेतृत्व में ही छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ और तब से प्रदेश लगातार विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।
सीएम ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान करीब 26 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी किया गया, जिससे क्षेत्र को नई सौगात मिली है। उन्होंने आयोजन के लिए क्षेत्रीय विधायक और पूर्व मंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के नाम पर एक प्रमुख चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जो क्षेत्र के लिए गर्व का विषय होगा।
वहीं बिलासपुर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू होने को लेकर सीएम ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह लंबे समय से लंबित मांग थी, जो अब पूरी हो गई है। इससे रात में भी फ्लाइट लैंडिंग और टेकऑफ संभव होगा, जिससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही दिल्ली-अंबिकापुर-दिल्ली के बीच नई फ्लाइट सेवा का भी शुभारंभ किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।





