Statewide protest announced: अवैध अफीम खेती पर कांग्रेस का हल्ला बोल,भाजपा कार्यालय का घेराव…

नशे की खेती पर सियासी संग्राम,सड़कों पर उतरी कांग्रेस

छत्तीसगढ़ में सामने आए अवैध अफीम खेती के मामलों को लेकर सियासत तेज हो गई है। (Statewide protest announced) प्रदेशभर में इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में 12 मार्च को कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता जगह जगह भाजपा कार्यालयों का घेराव कर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज करा रहे हैं।

Statewide protest announced

बिलासपुर में भी जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुराना बस स्टैंड करबला रोड स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में अवैध नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। दुर्ग के बाद अब बलरामपुर जिले में भी करीब 5 एकड़ जमीन पर अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आना बेहद चिंताजनक है।

Statewide protest announced

अवैध अफीम खेती पर कांग्रेस का हल्ला बोल (Statewide protest announced)

कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि छत्तीसगढ़ की पहचान हमेशा मेहनतकश किसानों और धान की खेती से रही है, लेकिन आज जिस तरह नशे की खेती के मामले सामने आ रहे हैं, वह पूरे प्रदेश के लिए गंभीर चिंता का विषय है। नेताओं ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर यह अवैध कारोबार किसके संरक्षण में फल-फूल रहा है और प्रशासन इसे रोकने में क्यों नाकाम साबित हो रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे को दबने नहीं देगी और प्रदेश की जनता के हित में आवाज उठाती रहेगी।

उनका कहना है कि यह प्रदर्शन केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता से जुड़े अहम मुद्दों को सरकार के सामने रखने का लोकतांत्रिक तरीका है। कांग्रेस ने यह भी ऐलान किया है कि पार्टी की टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करेंगी। साथ ही यदि सरकार इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं करती है तो आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में बड़ा जन आंदोलन भी किया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई