प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ आज करेगा गृहमंत्री का पुतला दहन, सरकार से मांग, पीड़ित परिवार को जल्द मिले न्याय

कवर्धा :- कबीरधाम जिले के लोहारीडीह अग्निकांड में उप सरपंच रघुनाथ साहू के जिंदा जलने मामले के एक आरोपी की जेल में मौत होने से छत्तीसगढ़ राजनीति गरमा गई है विपक्ष ने भाजपा सरकार, गृहमंत्री और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है वही इस पूरी घटना को लेकर साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार के गृह मंत्री अपने गृह जिले में पुलिस प्रशासन को संभाल नहीं पा रही है तो वह पूरे प्रदेश कि लोगों की रक्षा कैसे कर पाएगी। इसमें कोई संदेश नहीं है कि जब से बीजेपी सरकार बनी है तब से लगातार साहू समाज के लोगों को टारगेट करके परेशान किया जा रहा है,

आए दिन साहू समाज के युवाओं पर अत्याचार हो रहे हैं हर जगह समाज के लोगो को प्रताड़ित किया जा रहा है अभी कवर्धा जिले में साहू समाज के लोगों पर हुई घटना कोई सामान्य घटना नहीं है जिसमें शासन प्रशासन पूरी तरह से नाकाम साबित हुई हैं और अपने नाकामी को छुपा रही है, कवर्धा जिले में सामाजिक जनों के ऊपर हुए अत्याचार के विरोध में आज छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ, युवा प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश कार्यालय टिकरापारा में एवं प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में साहू समाज युवा प्रकोष्ठ द्वारा गृहमंत्री का पुतला दहन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ सरकार से मांग करती है कि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द न्याय मिले यदि शासन प्रशासन द्वारा 07 दिवस के भीतर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं की जाती तो आने वाले दिनों में निश्चित ही छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ द्वारा पूरे प्रदेश में उग्र प्रदर्शन करेगी

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button