तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, विकास नगर में बिजली का खंभा गिरा – घंटों ठप रही बिजली

बिलासपुर:विकास नगर वार्ड नंबर 15 में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार कार ने बिजली के खंभे को जोरदार टक्कर मार दी। यह घटना 27 खोली के पास हुई, जहां टक्कर लगते ही खंभा सड़क के बीचों-बीच गिर गया।

इस हादसे के बाद पूरे इलाके की बिजली कई घंटों तक ठप रही। आसपास के लोग डर गए, लेकिन सौभाग्य से कोई घायल नहीं हुआ। अगर उस समय कोई राहगीर या वाहन वहां से गुजर रहा होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी। विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और मरम्मत का काम जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बिजली व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी।

फिलहाल, कार चालक का कोई पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button