दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर बढ़ेगी रफ्तार, रतलाम मंडल में 135 किमी ट्रैक पर ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग शुरू

दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर ट्रेनों की स्पीड अब और तेज होने जा रही है। रतलाम रेल मंडल ने सिग्नलिंग सिस्टम को आधुनिक बनाते हुए 135 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग (एबीएस) प्रणाली लागू कर दी है। यह भारतीय रेल के इतिहास में अब तक का सबसे लंबा एबीएस सेक्शन है, जो मंडल की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

रतलाम मंडल के ‘ई’ केबिन से नागदा जंक्शन के बीच 38 किलोमीटर और कांसुधी–पिपलोद सेक्शन में 28 किमी में पहले एबीएस कमीशन किया गया था। अब रतलाम ‘ई’ केबिन से बजरंगगढ़ तक लगभग 68.7 किमी लंबे खंड में एक साथ कमीशनिंग कार्य पूरा कर लिया गया। इससे मंडल में एबीएस की कवरेज 66 किलोमीटर से बढ़कर 135 किलोमीटर हो गई है।

रेलवे के ‘मिशन रफ्तार’ के तहत दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर ट्रेनों की अधिकतम गति 160 किमी प्रति घंटा करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए ब्रिजों की मरम्मत, ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन (ओएचई) रखरखाव, सिग्नलिंग सिस्टम में सुधार, ट्रैक री-अलाइनमेंट और कवच सुरक्षा प्रणाली जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। कवच 4.0 प्रणाली का ट्रायल भी रतलाम मंडल में पूरा किया जा चुका है।

303 किलोमीटर लंबे वड़ोदरा-रतलाम-नागदा सेक्शन, जो पहले गैर-ऑटोमैटिक था, अब पूरी तरह ऑटोमैटिक बनाया जा रहा है। दो शिफ्टों में चले कमीशनिंग कार्य का नेतृत्व मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार ने किया, जिसमें वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर आरएस मीना और इंजीनियर दिव्या पारीक की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नई सिग्नलिंग प्रणाली में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलाकिंग, विजुअल डिस्प्ले यूनिट्स और मल्टी सेक्शन डिजिटल एक्सल काउंटर जैसी अत्याधुनिक तकनीकें शामिल हैं। इससे ट्रेन संचालन न केवल अधिक सुरक्षित हुआ है बल्कि दक्षता और विश्वसनीयता में भी वृद्धि हुई है। यह प्रणाली मानवीय त्रुटियों को कम करने के साथ अधिक ट्रेनों के तेज और सुरक्षित परिचालन को संभव बनाएगी। रेलवे का यह कदम भविष्य में हाई-स्पीड ट्रेन संचालन की दिशा में एक मजबूत आधार तैयार करता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई