जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए बस्तर से पुरी तक स्पेशल ट्रेन चलेगी

जगदलपुर। इस साल भी ओडिशा के पुरी में विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन 27 जून 2025 को बड़े धूमधाम से किया जाएगा। इस खास मौके पर देशभर से लाखों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दर्शन और रथ यात्रा में शामिल होने पुरी पहुंचते हैं।

हर साल की तरह इस बार भी भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को सुंदर वस्त्रों में सजाकर भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, जिसमें बस्तर से पुरी के लिए भी एक विशेष ट्रेन चलाई जाएगी।

यह स्पेशल ट्रेन 26 जून और 4 जुलाई को बस्तर से पुरी के लिए रवाना होगी, और 28 जून व 6 जुलाई को पुरी से बस्तर लौटेगी।

वाल्टेयर रेल मंडल द्वारा चलाई जा रही यह स्पेशल ट्रेन बस्तर से पुरी यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी राहत है। इससे उन्हें यात्रा के दौरान बेहतर सुविधा और आराम मिलेगा। हर साल बस्तर से सैकड़ों श्रद्धालु पुरी जाते हैं, और इस ट्रेन से उनकी यात्रा और भी आसान हो जाएगी।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई