नवरात्रि पर श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेन, 23 से 28 मार्च तक चलेगी मेमू सेवा

चैत्र नवरात्रि के दौरान डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विशेष मेमू ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 23 मार्च से 28 मार्च तक संचालित होगी और यात्रा के दौरान कुल 63 स्टेशनों पर रुकेगी।

रेलवे के अनुसार नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से कोरबा के बीच चलने वाली मेमू स्पेशल ट्रेन सुबह 5 बजे इतवारी से रवाना होगी और विभिन्न स्टेशनों पर ठहरते हुए शाम 7:30 बजे कोरबा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन कोरबा से सुबह 5:10 बजे रवाना होकर शाम 7:30 बजे इतवारी पहुंचेगी।

इस स्पेशल ट्रेन का डोंगरगढ़ स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा, जिससे मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा। इतवारी से चलकर ट्रेन सुबह 9:06 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी और कुछ मिनट रुकने के बाद आगे रवाना होगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन दोपहर 1:41 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी।

ट्रेन के प्रमुख ठहरावों में कलमना, कामठी, कन्हान, भंडारा रोड, तुमसर रोड, तिरोड़ा, गोंदिया, आमगांव, सालेकसा, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, भिलाई, रायपुर, तिल्दा नेवरा, भाटापारा, बिलासपुर, अकलतरा, जांजगीर-नैला, चांपा और उरगा जैसे स्टेशन शामिल हैं।

नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु डोंगरगढ़ पहुंचते हैं। ऐसे में इस विशेष ट्रेन के संचालन से यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिलने के साथ भीड़ का दबाव भी कम होने की उम्मीद है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई