Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

सोनू सूद: के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी, धोखाधड़ी के मामले में पंजाब कोर्ट का आदेश

सोनू सूद: कोरोना काल में संकट के समय में लाखों लोगों के लिए मसीहा बने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अब कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पंजाब की एक अदालत ने धोखाधड़ी के मामले में अभिनेता के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। यह वारंट लुधियाना की न्यायिक मजिस्ट्रेट रमनप्रीत कौर द्वारा जारी किया गया है।
image 2025 02 07T115157.254 807x1024 1

पूरा मामला लुधियाना के वकील राजेश खन्ना द्वारा दायर एक धोखाधड़ी के केस से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने मोहित शुक्ला नामक व्यक्ति के खिलाफ 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया। वकील का आरोप है कि शुक्ला को नकली रिजिका कॉइन में निवेश करने के लिए लालच दिया गया था। इसके बाद सोनू सूद को गवाही देने के लिए अदालत में पेश होने का समन भेजा गया था, लेकिन वे अदालत में उपस्थित नहीं हुए।

इस पर अदालत ने अब गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। लुधियाना कोर्ट ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी को आदेश दिया है कि वे सोनू सूद को गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश करें। अदालत का आदेश था, “सोनू सूद को विधिवत समन या वारंट तामील किया गया है, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि वे जानबूझकर समन या वारंट की तामील से बचने के लिए फरार हो गए हैं।”

अदालत के आदेश में आगे कहा गया है, “आपको यह वारंट 10 फरवरी 2025 तक या उससे पहले वापस करने का निर्देश दिया जाता है, जिसमें यह प्रमाणित किया गया हो कि यह किस दिन और किस तरीके से निष्पादित किया गया है, या इसका कारण क्या है कि इसे निष्पादित क्यों नहीं किया गया है।”

अब इस मामले की अगली सुनवाई 10 फरवरी को होगी।

सोनू सूद के खिलाफ जारी इस गिरफ्तारी वारंट ने उनके फैंस और बॉलीवुड जगत में हलचल मचा दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई