Sonu Nigam met President Draupadi Murmu: सोनू निगम ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, राष्ट्रपति भवन के ओपन थिएटर के उद्घाटन समारोह में दी परफॉर्मेंस

Sonu Nigam met President Draupadi Murmu: प्रसिद्ध सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर सोनू निगम ने सोमवार, 3 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपति भवन के ओपन थिएटर के उद्घाटन समारोह में शानदार परफॉर्मेंस भी दी।

हालाँकि, यह कार्यक्रम सोनू निगम के लिए थोड़ा कठिन था, क्योंकि उनके स्वास्थ्य में पिछले दिन ही, पुणे में आयोजित एक कॉन्सर्ट के दौरान अचानक गिरावट आई थी। वह तुरंत अस्पताल में भर्ती हुए थे, लेकिन इसके बावजूद वह राष्ट्रपति भवन में अपनी परफॉर्मेंस देने के लिए पहुंचे।

राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से एक पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया गया है, जिसमें कहा गया, ‘प्रसिद्ध सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर सोनू निगम ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति भवन दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में नवनिर्मित ओपन एयर थिएटर में परफॉर्म भी किया।’

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button