Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Social media trends 2025 : ‘सैयारा’ फिल्म के नाम पर साइबर ठगी, प्यार में दिल दें, OTP नहीं……..

Social media trends 2025 : “सैयारा की प्रेम कहानी दिल को छू जाती है, पर ऑनलाइन दुनिया में हर सैयारा सच्चा नहीं होता। प्यार में दिल दें, OTP नहीं।”

मुंगेली।Social media trends 2025 : फिल्म ‘सैयारा’ की भावनात्मक प्रेम कहानी इन दिनों युवाओं के दिलों को गहराई से छू रही है। सोशल मीडिया पर #SaiyaaraVibes और #LoveLikeSaiyaara जैसे ट्रेंड्स में लोग अपने जज़्बात खुलकर साझा कर रहे हैं। लेकिन जहां एक ओर यह फिल्म प्यार और भावनात्मक जुड़ाव की प्रतीक बन गई है, वहीं दूसरी ओर इसी भावनात्मक लहर का फायदा अब साइबर ठग उठाने लगे हैं।

इसी स्थिति को देखते हुए मुंगेली पुलिस ने एक संवेदनशील और जरूरी साइबर सुरक्षा संदेश जारी किया है, जिसमें लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, (Social media trends 2025)

“सैयारा की प्रेम कहानी दिल को छू जाती है, पर ऑनलाइन दुनिया में हर ‘सैयारा’ सच्चा नहीं होता। प्यार में दिल दिया जाता है, OTP या पासवर्ड नहीं। अगर कोई ‘I love you’ कहने के बाद आपका पिन या OTP मांगे, तो वो आपके दिल का नहीं, आपके बैंक बैलेंस का दीवाना है।”

यह चेतावनी उन हालिया मामलों के बाद आई है, जहां अजनबी व्यक्ति सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स पर रोमांटिक जुड़ाव बना कर लोगों से बैंक डिटेल्स, OTP और यहां तक कि पैसों की मांग कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, कुछ ठग खुद को *‘सैयारा’* या फिल्म से जुड़ा फैन बताकर भावनात्मक संवादों के ज़रिए लोगों से संपर्क कर रहे हैं, जिससे वे जल्दी विश्वास में आ जाते हैं।

मुंगेली पुलिस ने बताया कि इस तरह के मामलों में लोग बहुत जल्द भावनाओं में बह जाते हैं और ऐसे फर्जी प्रोफाइल्स को अपना साथी समझ बैठते हैं। लेकिन इन संबंधों के पीछे अक्सर सिर्फ एक ही मकसद होता है – ठगी। (Social media trends 2025)

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है:

-अनजान ऑनलाइन रिश्तों से सतर्क रहें।
– OTP, बैंक डिटेल्स, UPI पिन जैसी संवेदनशील जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
-अगर कोई प्रेम के नाम पर पैसे मांगे, तो सावधान हो जाएं।
– किसी भी संदेह की स्थिति में नजदीकी थाना या साइबर सेल से तुरंत संपर्क करें।

इस चेतावनी को सोशल मीडिया पर #SaiyaaraSeSavdhaan, #CyberSafeRaho, #OnlineScam, #ThinkBeforeYouClick और #पहलअभियान जैसे हैशटैग्स के साथ साझा किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस भावनात्मक ठगी से बच सकें।

मुंगेली पुलिस का यह प्रयास ऑनलाइन प्रेमजाल में फंसने से लोगों को बचाने और डिजिटल सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने की एक अहम पहल बन गया है।(Social media trends 2025)

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई