Smart City Is Careless: स्मार्ट सिटी में चार्जिंग संकट, ई-रिक्शा चालक परेशान

ई-रिक्शा तो बढ़े, सुविधाएं घटीं- चार्जिंग प्वाइंट बंद

देशभर में ई-रिक्शा का चलन तेजी से बढ़ रहा है। (Smart City Is Careless) पर्यावरण को सुरक्षित रखने और प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से सरकार भी ई-वाहनों को लगातार प्रोत्साहन दे रही है। बिलासपुर शहर में भी दिन-प्रतिदिन ई-रिक्शा की संख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन सुविधाओं की कमी अब चालकों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है।

हरिभूमि चौक पर तीन महीने से बंद चार्जिंग प्वाइंट, (Smart City Is Careless) 

ई-रिक्शा चालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर में ई-रिक्शा स्टैंड और चार्जिंग प्वाइंट बनाए गए थे। इनका उद्देश्य था कि चालक आसानी से अपने वाहनों को चार्ज कर सकें और शहर में सुचारू रूप से परिवहन सेवा दे सकें।लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। शहर के पुराने हरिभूमि चौक के पास बना ई-रिक्शा चार्जिंग प्वाइंट पिछले करीब तीन महीनों से बंद पड़ा हुआ है। चार्जिंग सुविधा बंद होने के कारण ई-रिक्शा चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

चालकों का कहना है कि चार्जिंग प्वाइंट बंद होने से उन्हें दूर-दराज के इलाकों में चार्जिंग के लिए जाना पड़ता है, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है। कई बार बैटरी खत्म होने पर सवारी बीच रास्ते में उतारनी पड़ती है, जिससे उनकी रोज़ी-रोटी पर भी असर पड़ रहा है।  ई-रिक्शा चालक नगर निगम और स्मार्ट सिटी प्रबंधन से मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द चार्जिंग प्वाइंट को चालू किया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए जरूरी है कि सुविधाएं भी उतनी ही मजबूत हों, वरना योजना का लाभ जमीन पर अधूरा ही रह जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई