Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

राज्यपाल रमेन डेका ने 31 जुलाई 2024 को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की शपथ ली

राज्यपाल रमेन डेका का जन्म 1 मार्च 1954 को असम के सुआलकुची, कामरूप में हुआ था। उनके पिता स्वर्गीय श्री सुरेंद्र नाथ डेका और माता स्वर्गीय श्रीमती चंपाबती डेका थे। श्री डेका के परिवार में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रानी डेका काकोटी और दो बच्चे हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा प्राग्ज्योतिष कॉलेज, गुवाहाटी विश्वविद्यालय से की, जहां से उन्होंने दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र में बीए की डिग्री प्राप्त की।

राज्यपाल रमेन डेका एक अनुभवी राजनीतिज्ञ हैं, जिन्होंने 1977 से सक्रिय राजनीति में कदम रखा। वे भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य थे और 1980 में भाजपा के साथ जुड़े। वे 2006 में असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। इसके अलावा, वे 2021 से 2024 तक असम राज्य के नवाचार एवं रूपांतरण आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे, जिसके तहत उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था।

रमेन डेका दो बार सांसद रह चुके हैं। पहली बार वे 2009 में 15वीं लोकसभा के लिए असम के मंगलदोई सीट से सांसद चुने गए थे। इस दौरान उन्होंने गृह मामलों की स्थायी समिति, लोक लेखा समिति, भारत-भूटान संसदीय मैत्री समूह, और अन्य समितियों में कार्य किया। बाद में, 2014 में वे 16वीं लोकसभा के लिए भी सांसद चुने गए और लोकसभा में अध्यक्षों के पैनल के सदस्य रहे।

डेका ने केंद्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया, जैसे सदस्य अनुमान समिति, सदस्य विदेश मंत्रालय और प्रवासी भारतीय मामलों की समिति, और चाय बोर्ड के सदस्य रहकर काम किया। 31 जुलाई 2024 को उन्हें छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में शपथ लेने का अवसर मिला, जिससे उनकी राजनीतिक यात्रा में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई