अमेरिका के मेंट्रो स्टेशन में गोलीबारी, 4 घायल

वाशिंगटन। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। बीती रात नॉर्थईस्ट डीसी के मेट्रो स्टेशन में गोली बारी की घटना हुई। गोलीकांड में तीन पुरुष और एक महिला घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग (एमपीडी) के अनुसार गोलीबारी हैरी थॉमस वे नॉर्थईस्ट के 1500 ब्लॉक में हुई, जो नोमा-गैलाउडेट यू न्यूयॉर्क एवेन्यू मेट्रो स्टेशन से सिर्फ 500 फीट की दूरी पर है। मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद आसपास के लोगों में चिंता पैदा हो गई और वो भागने लगे थे। पुलिस के जासूस सबूत इकट्ठा करने और संभावित गवाहों की पहचान करने पर काम कर रहे हैं।
Alert: Shooting investigation in the 1500 block of Harry Thomas Way NE.
Preliminary: Adult male and adult female located at the scene, transported conscious and breathing. Two additional adult males arrived at a hospital, both conscious and breathing.— DC Police Department (@DCPoliceDept) January 4, 2025





