गंगाजल में सायनाइड मिलाकर पिलाया, हत्या का मामला दर्ज

रायपुर। रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक को गंगाजल में सायनाइड मिलाकर पीला दिया गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों की आशंका के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें सायनाइड पिलाने की बात सामने आई है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला सकरी गांव की है, जहां नरेंद्र साहू नाम को उसी के गांव में रहने वाले सुखवंत साहू ने गंगाजल में सायनाइड मिलाकर पीला दिया। जिसके बाद युवक की तबियत अचानक बिगड़ने लगी और अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

आरोपी सुखवंत साहू वारदात के बाद से फरार है। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी पतासाजी में जुट गई है। आरोपी के गिरफ्त में आने के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button