Sheikh Hasina: शेख हसीना के भाषण पर बांग्लादेश का विरोध, मंत्री बोले- वे भारत में रहकर राजनीति कर रही

ढाका। शेख हसीना के हालिया भाषण के बाद बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को भारत के सामने अपना विरोध दर्ज कराया है। बांग्लादेश के विदेश मंत्री यूनुस सरकार ने भारत में स्थित बांग्लादेश के शीर्ष राजनयिक को बुलाकर कहा कि शेख हसीना भारत में रहकर “झूठे और मनगढ़ंत” बयान दे रही हैं।
उनके बयान बांग्लादेश की आंतरिक राजनीति को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। आपको बता दे, कि शेख हसीना ने बुधवार रात फेसबुक लाइव के जरिए अपने समर्थकों को संबोधित किया। इसके बाद बांग्लादेश के कई शहरों में हिंसा भड़क उठी। प्रदर्शनकारियों ने शेख हसीना के पिता और बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान के ढाका स्थित घर पर धावा बोलकर तोड़फोड़ की। गुरुवार सुबह हसीना के घर ‘सुधा सदन’ में आग लगा दी गई।
एक्ट्रेस अफरोज शॉन की गिरफ्तारी
वहीं, बांग्लादेश की एक्ट्रेस मेहर अफरोज शॉन को गिरफ्तार किया गया है। उन पर देश के खिलाफ साजिश रचने का आरोप है। शॉन को ढाका के धानमंडी इलाके से गिरफ्तार किया गया, और सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि उन्हें यूनुस सरकार की आलोचना करने के कारण गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को उन्हें अदालत में पेश किया जा सकता है।
शेख हसीना के रिश्तेदारों के घर पर बुलडोजर
उधर, खुलना में शेख हसीना के चचेरे भाई शेख सोहेल और शेख जेवेल के घरों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है। शेख हसीना ने इस पर कहा कि किसी भी ढांचे को मिटाया जा सकता है, लेकिन इतिहास को नहीं मिटाया जा सकता।
शेख मुजीब के घर पर हमला
शेख मुजीब के आवास और संग्रहालय में भी उपद्रवी घुस गए। वहां तोड़फोड़ की और आगजनी की। इस घटना को लेकर बांग्लादेश की विपक्षी पार्टी BNP ने इसे लोकतंत्र के लिए खतरा करार दिया है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।





