काम के बहाने फंसाकर लड़कियों से करवा रही थी देह व्यापार, महिला दलाल गिरफ्तार; पुलिस ने कंडोम भी किया जब्त
पुरानी बस्ती पुलिस की कार्रवाई, रायपुर के भाठागांव में चल रहा था अनैतिक धंधा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाठागांव इलाके में देह व्यापार संचालित करने वाली महिला दलाल को पुलिस ने पकड़ा है।31 मई 2025 को पुरानी बस्ती थाना पुलिस को सूचना मिली कि भाठागांव स्थित इटालिया हाउस के किराए के मकान में अनैतिक देह व्यापार का संचालन हो रहा है।
पुरानी बस्ती पुलिस के अनुसार 31 मई 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि इटालिया हाउस, भाठागांव में किराए के मकान में अनैतिक देह व्यापार चल रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मौके पर रेड की गई। एक पांईटर को 1500 रुपये देकर मकान में भेजा गया और इशारे पर पुलिस ने अंदर घुसकर चार महिलाओं को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने बताया कि आरोपी महिला दलाल उन्हें काम और पैसे का लालच देकर रायपुर लाई और देह व्यापार के लिए मजबूर किया।
पुलिस ने मौके से 1500 नकद, उपयोग में लाए गए तथा नए कंडोम बरामद किए। पूछताछ में अन्य महिलाओं ने भी दलाल पर जबरदस्ती देह व्यापार कराने का आरोप लगाया। पुलिस ने रूषा खरे के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन, निरीक्षक योगेश कश्यप, उपनिरीक्षक शिशुपाल चंद्रवंशी, महिला प्रधान रक्षक योगिता मिश्रा, महिला आरक्षक कावेरी चक्रवर्ती, आरक्षक नरेश क्षत्रिय, भुनेश्वर ठाकुर, अनिल चंद्राकर, सुनील शुक्ला, जितेंद्र साहू और कमलेश मांडवी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





