SHARE MARKET: महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड का बड़ा ऐलान, इस फैसले से बढ़ेंगे शेयर्स के दाम

नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने SML Isuzu Ltd में 58.96% हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है। यह डील 650 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 555 करोड़ रुपये में होगी। कंपनी ने 27 अप्रैल को इस जानकारी को सार्वजनिक किया। महिंद्रा अब SML के प्रमोटर सुमितो कॉरपोरेशन से 43.96% और पब्लिक शेयरहोल्डर्स से 15% हिस्सेदारी खरीदेगी।

इस डील के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा को सेबी (SEBI) के नियमों के अनुसार ओपन ऑफर लाना होगा। ओपन ऑफर का उद्देश्य यह होता है कि जिन शेयरहोल्डर्स को कंपनी से बाहर निकलना हो, उन्हें मौका मिलता है। महिंद्रा को 26% अतिरिक्त हिस्सेदारी के लिए यह ओपन ऑफर लाना जरूरी है। इससे कंपनी पर कंट्रोल भी मजबूत होगा।

इस अधिग्रहण से महिंद्रा की 3.5 टन से ऊपर के कॉमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में स्थिति मजबूत होगी। अभी इस सेगमेंट में महिंद्रा की हिस्सेदारी केवल 3% है, जो डील के बाद 6% तक हो सकती है। वहीं, 3.5 टन तक के LCV सेगमेंट में कंपनी पहले ही 52% की हिस्सेदारी रखती है।

SML Isuzu भारत में एक जाना-माना ब्रांड है, खासकर ILCV और बस सेगमेंट में। कंपनी की बस सेगमेंट में 16% हिस्सेदारी है। FY 2024 में SML का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 2196 करोड़ और EBITDA 179 करोड़ रहा। अब यह डील महिंद्रा को बाजार में और ज्यादा मजबूती देगी।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई