छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, दो दिन हीट वेव का अलर्ट, 44 डिग्री पहुंचा तापमान

छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर लगातार तेज होता जा रहा है और अगले दो दिनों तक राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ इलाकों में हीट वेव चलने की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के कई शहरों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 21 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, हालांकि रात में तापमान में थोड़ी गिरावट देखी जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली नहीं है, जिससे आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा और गर्मी का असर जारी रहेगा।

लोगों को सलाह दी गई है कि दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और शरीर को हाइड्रेट रखें। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

राजधानी में आसमान साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान करीब 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जिससे दिन के समय गर्मी और अधिक महसूस होगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई