विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म “हॉन्टेड 3डी” का सीक्वल अनाउंस

मुंबई। हॉरर फिल्मों के मास्टरमाइंड विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) एक बार फिर दर्शकों को डराने के लिए तैयार हैं। 2011 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म “हॉन्टेड 3डी” (Haunted – 3D) की कामयाबी के 14 साल बाद अब इस फिल्म का बहुप्रतीक्षित सीक्वल अनाउंस कर दिया गया है।

नई फिल्म का नाम होगा – Haunted 3D: Ghosts of The Past, जो इस साल 26 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

मेकर्स ने शेयर किया मोशन पोस्टर, किया बड़ा ऐलान
हाल ही में फिल्म का टाइटल और रिलीज डेट एक मोशन पोस्टर के ज़रिए रिवील किया गया है। हालांकि अभी फिल्म के स्टार्स का फर्स्ट लुक सामने नहीं आया है, लेकिन इतना तय है कि फिल्म में मिमोह चक्रवर्ती (Mahakshay Chakraborty) और चेतना पांडे (Chetna Pande) लीड रोल में नज़र आएंगे।
824062332 chetna pande 1280 1
टिया बाजपेयी को रिप्लेस करेंगी चेतना पांडे
पहली फिल्म “हॉन्टेड 3डी” में जहां टिया बाजपेयी ने दमदार परफॉर्मेंस दी थी, वहीं सीक्वल में अब उनकी जगह लेंगी चेतना पांडे। फिल्म की कहानी, सेटिंग और डरावना माहौल पिछली फिल्म की तरह ही रहस्य और रोमांच से भरपूर होगा।

फिल्म से जुड़ी खास बातें:
टाइटल: Haunted 3D: Ghosts of The Past

रिलीज डेट: 26 सितंबर 2025
स्टार कास्ट: मिमोह चक्रवर्ती, चेतना पांडे
डायरेक्टर: विक्रम भट्ट
प्रोड्यूसर्स: महेश भट्ट, आनंद पंडित, राकेश जुनेजा, श्वेतांबरी भट्ट

विक्रम भट्ट की हॉरर वर्ल्ड में वापसी
विक्रम भट्ट उन डायरेक्टर्स में से हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में हॉरर को एक नई पहचान दी। उन्होंने राज, 1920, शापित, राज 3डी, घोस्ट, 1921 जैसी कई डरावनी और सुपरहिट फिल्में दी हैं।

अब ‘हॉन्टेड 3डी’ का यह नया चैप्टर दर्शकों को एक बार फिर सिहरन का अहसास कराने के लिए तैयार है।

फैंस की उम्मीदें बढ़ीं
मूवी लवर्स और हॉरर जॉनर के फैंस इस अनाउंसमेंट से काफी एक्साइटेड हैं। सोशल मीडिया पर #Haunted3D और #VikramBhatt ट्रेंड कर रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button