सनसनीखेज! बालोद में अफेयर के शक में पति ने पत्नी का गला घोंटा

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अफेयर के शक में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले पत्नी को बेड पर लिटाकर हाथ पैर को साड़ी से बांधा, फिर गमछे से गला घोंट दिया।मामला पुरूर थाना क्षेत्र के चिटौव गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक मृत महिला का नाम अंजलि मंडावी (28) है। पति अर्जुन राम मंडावी (33) है। पुलिस ने हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या के बाद आरोपी घर से भाग गया था। गांव वालों को हत्या की जानकारी मिली, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घर के अंदर जाकर देखा तो महिला मृत हालत में पड़ी थी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button