कोरर में सनसनीखेज मामला: जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या

कांकेर. जिले के कोरर थाना क्षेत्र के बांसकुण्ड गांव से जादू-टोने के शक में एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने बुजुर्ग की मौत के बाद मामले की जांच की और 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों को शक था कि बुजुर्ग ने जादू-टोना कर उनके पिता की जान ले ली. इसी शक के चलते आरोपियों ने योजना बना कर बुजुर्ग की जान ले ली. इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1) के अतिरिक्त, अलग से बीएनएस की धारा 238,61 (2), 3(5) के तहत कार्रवाई की है. इस पूरे मामले का खुलासा एडिशनल एसपी मनीषा ठाकुर रावटे ने किया है.

पुलिस को विवेचना के दौरान पाया गया कि मृतक बैगा-गुनिया (झाड़-फूंक) का काम करता था. मृतक का भतीजा रंजीत उसेण्डी के पिता की 3 साल पहले घर बनाते समय बीमार होने से मृत्यु हो गई. इसी तरह रंजीत उसेण्डी के सहपाठी प्रकाश दर्रो और सुनील उईके के पिता की भी पेड़ से नीचे गिरने से मौत हो गई. इन तरह तीनों दोस्तों के पिता की अचानक मौत को लेकर तीनों बैगा काम करने वाले सुगनूराम उसेण्डी (मृतक) पर शक करने लगे. तीनों को लगता था कि बुजुर्ग ने जादू-टोना कर उन तीनों के पिता की जानें ले ली. इधर घटना स्थल से भागकर रंजीत अपने घर गया और सुनील-प्रकाश अपने बाकी दोस्तों के पास सुनील के घर पर चल रहे पार्टी में पहुंचे और घटना की जानकारी दी. जिसके बाद पांचों दोस्त मिलकर फिर सुगनूराम के पास पहुंचे और फिर से उसकी बेदर्दी से पिटाई कर हत्या कर दी. बुजुर्ग की मौत के बाद आरोपियों ने मृतक के शव को शव को उठाकर रास्ते के किनारे फेक दिया. पुलिस ने प्रकरण में आरोपीयों से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, बांस के डण्डे और खून लगे कपड़े जप्त किये हैं और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button