भाजपा के वरिष्ठ नेता रायसिंह राठौर का निधन, पार्टी में शोक की लहर

मध्यप्रदेश:भाजपा के सीनियर लीडर और खरगोन विधानसभा सीट से विधायक रहे रायसिंह राठौर का रविवार को निधन हो गया। पूर्व विधायक का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। पूर्व विधायक रायसिंह की मौत की खबर बाहर आते ही भारतीय जनता पार्टी में शोक की लहर है। सभी भाजपा नेता उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजली दे रहे है। सोमवार को उनका कुंडा तट स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

चाय बेचा करते थे रायसिंह राठौर

बता दें कि, रायसिंह राठौर जनसंघ के दिनों से ही पार्टी और उसकी विचारधारा के साथ जुड़े हुए थे। वह खरगोन के एमजी रोड पर चाय बेचा करते थे। यहीँ से उनका नाम चायवाले बाबूजी पढ़ गया था। वह एक बार ही विधायक चुने गए है। उन्हें साल 1990 में खरगोन सीट से विधायक चुना गया था। इससे पहले वह जिलाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, जिला महामंत्री जैसे अहम पदों पर अपना योगदान दे चुके है।

राम मंदिर आंदोलन में गई विधायकी

1990 में भाजपा की मध्य प्रदेश में पहली बार सरकार बनी थी। हालांकि, 1992 में विवादित बाबरी मस्जिद के ढहाय जाने के कारण भाजपा सरकार को 1993 में भंग कर दिया गया था। इसी में रायसिंह राठौर की विधायकी भी चली गई थी। हालांकि, 2003 में एक बार फिर सरकार बनाने भाजपा ने रायसिंह राठौर को मध्य प्रदेश खाड़ी ग्रामोद्योग बोर्ड का अध्यक्ष बनाया था। वह साल 2004-2011 तक इस बोर्ड के अध्यक्ष रहे थे।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई मेघालय में इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा…
सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई मेघालय में इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा…