सहवाग अपनी पत्नि से ले सकते है तलाग, सोशल मीडिया में दोंनो ने किये एक दूसरे को अनफॉलो..

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती ने तलाक की अफवाहों के बीच कथित तौर पर इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। 20 साल का पुराना रिश्ता टुट रहा है। सहवाग और आरती कई महीनों से अलग रह रहे हैं।

इन दोनों की शादी 2004 में हुई, उनके दो बेटे आर्यवीर और वेदांत हैं। पिछले कुछ महीनों में, यह भी देखा है कि सहवाग जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे, उससे आरती गायब हैं। इस जोड़े ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि सहवाग की निजी जिंदगी में सब कुछ ठीक नहीं है।

सहवाग के इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों की पुरानी तस्वीरें और पोस्ट मौजूद हैं लेकिन पिछले कुछ महीनों में उन्होंने अपनी पत्नी के साथ कोई तस्वीर पोस्ट नहीं की है।, दिवाली 2024 में उन्होंने अपने बेटों और मां के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं, लेकिन तस्वीरों में उनकी पत्नी आरती गायब दिख रही है।

अगर वीरेंद्र सहवाग और आरती की यह खबर सही है तो हाल के दिनों में ये एक और सेलिब्रिटी कपल होगा, जिनकी राहें अलग होने जा रहीं हैं

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई