रायपुर : प्रतियोगी छात्रों के लिए “प्रोजेक्ट अनुभव” की दूसरी कक्षा आयोजित

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मार्गदर्शन देने के लिए जिला प्रशासन की पहल “प्रोजेक्ट अनुभव” जारी है। इसी कड़ी में योग भवन, फुंडहर (एयरपोर्ट रोड) में दूसरी कक्षा आयोजित की गई।
इस कक्षा में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आरंग, दिनेश शर्मा ने हिंदी विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने न केवल विषय को सरल ढंग से समझाया बल्कि अपने प्रशासनिक अनुभव भी साझा किए। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सेवाओं की कार्यप्रणाली को समझने का भी अवसर मिला।
इस मौके पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ऑनलाइन जुड़े और छात्रों का उत्साह बढ़ाया। वहीं जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन कक्षा में उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि “प्रोजेक्ट अनुभव” की पहली कक्षा खुद कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली थी और इसके बाद छात्रों का एक प्रारंभिक टेस्ट भी कराया गया था।





