Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

स्कूली छात्राओं ने बीयर पीकर बनाया वीडियो, जांच हुई तो खुले नए राज

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में कुछ छात्राओं के बीयर पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच शिक्षा अधिकारी ने शुरू कर दी है। वहीं, वीडियो सामने आने के बाद छात्राओं के परिजनों ने भी हंगामा करते हुए स्कूल प्रशासन पर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि टीचर छात्राओं को शराबखोरी सीखा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले कई टीचरों के शराब पीकर स्कूल जाने का मामला छत्तीसगढ़ में आ चुका है।

वीडियो वायरल होने पर एक्शन

बिलासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) टीआर साहू ने बताया कि जिले के मस्तूरी क्षेत्र के भटचौरा गांव में स्थित सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने सॉफ्ट ड्रिंक के साथ बीयर पी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। बताया जा रहा है कि घटना 29 जुलाई को हुई थी। लेकिन सोशल मीडिया में अब वीडियो वायरल हुआ है जिसके बाद शिक्षा विभाग सकते में आ गया है। इस घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

बयान में कहा- बीयर पी नहीं केवल बोतलें लहराई

साहू ने बताया कि जांच दल ने सोमवार को संबंधित छात्राओं और शिक्षकों के बयान दर्ज किए हैं। घटना की रिपोर्ट मंगलवार को सौंपी जाएगी। छात्राओं ने जांच दल को बताया कि उन्होंने वीडियो बनाते समय मौज-मस्ती के लिए बीयर की बोतलें लहराईं, लेकिन उन्होंने बीयर नहीं पी।

क्लास में मनाया गया था छात्रा का जन्मदिन

अधिकारी ने बताया कि स्कूल में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए प्राचार्य और संस्था प्रमुख के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, कथित जश्न मना रही लड़कियों के अभिभावकों को भी नोटिस भेजा जा रहा है। 29 जुलाई को कुछ छात्राओं ने कक्षा के भीतर एक छात्रा का जन्मदिन मनाया था और इस दौरान उन्होंने बीयर पी थी। बाद में उनमें से एक छात्रा ने इसका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई