नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर
सरकंडा थाना पुलिस ने अवैध नशीली दवाओं की बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि इलाके में कुछ लोग प्रतिबंधित नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर 28 मार्च को पुलिस ने खेल परिसर के पीछे मैदान में रेड की, जहां आरोपी ग्राहक के इंतजार में बैठे थे।

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी नशीली टेबलेट और इंजेक्शन बेचने के लिए वहां मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर, अति. पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार और नगर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और रेड कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी और बरामद नशीली दवाएं:

इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों, नरेश उर्फ सूरज साहू और सरोज उर्फ सूरज सोनी को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से 120 नशीली टेबलेट Nitrosus, जिसकी कीमत 820 रुपये थी, और 200 अवैध इंजेक्शन एविल, जिसकी कीमत 4614 रुपये थी, बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त, 320 रुपये नगद भी आरोपियों से जब्त किए गए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button