रायपुर में 14 नवंबर को निकलेगी ‘सरदार @150 यूनिटी मार्च पदयात्रा’, बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में होगा भव्य आयोजन

रायपुर। देश के पहले गृह मंत्री और लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर राजधानी रायपुर में एक ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में शुक्रवार, 14 नवंबर 2025 को ‘सरदार @150 यूनिटी मार्च पदयात्रा’ का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही है।

कार्यक्रम के अनुसार पदयात्रा दोपहर 3 बजे दानी स्कूल से शुरू होगी और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सरदार पटेल चौक (फाफाडीह) पर संपन्न होगी। यात्रा का मार्ग कालीबाड़ी चौक, सीएसईबी चौक, कोतवाली चौक, सदानी चौक, सत्ती बाजार चौक, आजाद चौक, तात्यापारा चौक, ललिता चौक, स्टेशन रोड होते हुए फाफाडीह चौक तक रहेगा।

यात्रा के समापन पर सरदार पटेल चौक में एक विशाल सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सरदार पटेल के जीवन, उनके संघर्ष और भारत के एकीकरण में उनके योगदान पर विचार साझा किए जाएंगे।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एकजुट कर भारत को एक सूत्र में पिरोने का जो कार्य किया, वह देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। उन्होंने कहा, “आज भारत की एकता की नींव सरदार पटेल के सपनों पर टिकी है। हमें उनके आदर्शों पर चलकर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का सपना साकार करना है।”

इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, विद्यार्थी, व्यापारी और आम नागरिक शामिल होंगे। जगह-जगह सांस्कृतिक झांकियां और देशभक्ति गीत कार्यक्रम का आकर्षण रहेंगी। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाना और भारत की विविधता में एकता के संदेश को और सशक्त बनाना है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई