संस्कृत विद्यामंडलम् का परीक्षा परिणाम घोषित, पढ़े टॉपर्स की लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् ने वर्ष 2024 की कक्षा 9वीं से 12वीं तक के परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष कक्षा 10वीं (पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष) का परिणाम 53.49 प्रतिशत और कक्षा 12वीं (उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष) का परिणाम 71.01 प्रतिशत रहा है। परीक्षा परिणाम मंडलम् के सचिव राजेश पांडे द्वारा जारी किया गया।

साल 2024 की परीक्षा में राज्य भर के कुल 3058 विद्यार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा 36 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसकी जानकारी सहायक संचालक (परीक्षा) ने दी है। पिछले वर्ष की तुलना करें तो 2023 में कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 98.48 प्रतिशत और 12वीं का 98.43 प्रतिशत रहा था। कक्षा 10वीं में 777 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 470 प्रथम श्रेणी, 284 द्वितीय और 23 तृतीय स्थान पर रहे थे। इस वर्ग की टॉपर चंद्रभागा कश्यप (जांजगीर-चांपा) थीं।

वहीं 12वीं की परीक्षा में 565 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए थे, जिनमें 462 प्रथम, 96 द्वितीय और 7 तृतीय श्रेणी में रहे। इस वर्ग में यामिनी भगत (बलरामपुर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इस वर्ष की टॉपर्स लिस्ट भी जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। छात्र परिणाम संस्कृत विद्यामंडलम् की वेबसाइट या संबंधित संस्थान से प्राप्त कर सकते हैं। परिणामों के साथ-साथ टॉपर्स का उत्साह और मेहनत छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।





