RBI के नए गवर्नर होंगे संजय मल्होत्रा, शक्तिकांत दास की जगह लेंगे

दिल्ली। संजय मल्होत्रा (56) आरबीआई के अगले गवर्नर होंगे। वे शक्तिकांत दास की जगह लेंगे। संजय मल्होत्रा राजस्थान कैडर के आईएएस अफसर संजय बुधवार को संजय दिसंबर, 2022 में केंद्रीय राजस्व सचिव बनाए गए थे। उनकी नियुक्ति 3 साल के लिए हुई है। मूल रूप से बीकानेर के रहने वाले संजय ने आईआईटी, कानपुर से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया। इसके बाद अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर्स किया है। वेतनभोगी तबके को राहत देने के लिए नई टैक्स प्रणाली लागू करने में उनकी महत्तवपूर्ण भूमिका रही है। 

  • अप्रत्यक्ष कर के मोर्चे पर उनके कार्यकाल में जीएसटी के तहत ऑनलाइन गेमिंग के टैक्सेशन में स्पष्टता लाई गई। साथ ही, घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल व ईंधन निर्यात पर विंडफॉल टैक्स को हटाया गया।
  • राजस्थान में ऊर्जा विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के रूप में संजय ने चार शहरों में वितरण फ्रेंचाइजी की नियुक्ति, ट्रांसमिशन में पीपीपी की शुरुआत, बिलिंग व संग्रह में इनोवेशन सहित कई पहल का नेतृत्त्व किया था। 
  • संजय को बिजली, वित्त व टैक्सेशन जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ सार्वजनिक नीति में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। जटिल मुद्दों पर एक राय बनाने में उन्हें महारत है
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई