सलमान खान बने खो-खो विश्व कप 2025 के ब्रांड एंबेसडर

खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने सलमान खान को पहले खो-खो विश्व कप 2025 का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है, जो 13-19 जनवरी को नई दिल्ली में होगा। इसमें 24 देशों की 21 पुरुष और 20 महिला टीमें भाग लेंगी, और पहले मैच में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा।

नई दिल्ली। खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया (केकेएफआई) ने भारतीय सुपरस्टार सलमान खान को पहले खो-खो विश्व कप 2025 का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। यह टूर्नामेंट 13 से 19 जनवरी 2025 तक नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होगा। इस घोषणा के दौरान नेशनल प्लेयर ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें केकेएफआई के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल, महासचिव एमएस त्यागी, भारतीय पुरुष और महिला खिलाड़ी, कोच और मीडिया प्रतिनिधि शामिल हुए।

टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमें

पहले खो-खो विश्व कप में 24 देशों की 21 पुरुष और 20 महिला टीमें हिस्सा लेंगी। यह टूर्नामेंट खिलाड़ियों के कौशल और खेल के रोमांच को दर्शाने का एक शानदार मौका होगा। प्रशिक्षण शिविर के दौरान आयोजित डेमो मैच में भारत के प्रमुख खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें प्रतीक वाइकर, आदित्य गणपुले, रामजी कश्यप, प्रियंका इंगले, मीनू, नसरीन और अन्य शामिल रहे।

भारत-पाकिस्तान के बीच पहला मैच

केकेएफआई के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने बताया कि इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। हालांकि, पाकिस्तान के वीजा की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो पाई है, जिससे यह कहना मुश्किल है कि वे भारत कब आएंगे। इस वजह से टूर्नामेंट का शेड्यूल अभी तक जारी नहीं किया जा सका है।

ओलिंपिक संघ का समर्थन

मित्तल ने यह भी कहा कि भारतीय ओलिंपिक संघ ने खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया (केकेएफआई) के साथ साझेदारी करते हुए इस आयोजन को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया है।

सलमान ने खुशी की जाहिर

सलमान ने पहले खो-खो वर्ल्ड कप का ब्रांड एंबेसडर बनने पर खुशी व्यक्त की। सलमान ने वर्ल्ड कप की मेजबानी करने की पहल की तारीफ की और कहा कि वह इस खेल को दुनिया भर में फैलते हुए देखकर रोमांचित हैं। सलमान खान ने एक संदेश में कहा कि उन्हें मुझे पहली बार आयोजित होने वाले खो-खो वर्ल्ड कप 2025 से जुड़ने पर गर्व है! यह सिर्फ़ एक टूर्नामेंट नहीं है – यह भारत की मिट्टी, भावना और ताकत का प्रतीक है। हम सभी ने, जिनमें वह भी शामिल हैं, अपने जीवन में कभी न कभी खो-खो खेला है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई