सचिन पायलट की मांग: खाड़ी देशों में फंसे राजस्थानी नागरिकों को सुरक्षित लाए केंद्र सरकार

जयपुर/नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने केंद्र सरकार से मांग की है कि अमेरिका-ईरान तनाव और खाड़ी देशों में बिगड़ते हालात के बीच वहां काम कर रहे हजारों राजस्थान वासियों को सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए तत्काल दखल दिया जाए।

रविवार को कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में मीडिया से बातचीत करते हुए पायलट ने कहा कि युद्ध जैसे हालात के कारण खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में राजस्थानी नागरिक फंसे हुए हैं। केंद्र सरकार को संबंधित देशों से बात कर परिवहन के साधन उपलब्ध करवाने चाहिए और उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करनी चाहिए।

पायलट ने कहा कि अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले के बाद क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ी है। भारत खाड़ी देशों से बड़ी मात्रा में तेल आयात करता है, ऐसे में तेल की कीमतें बढ़ रही हैं और वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता का माहौल है। भारत को सक्रिय कूटनीतिक भूमिका निभाते हुए शांति स्थापित करने की दिशा में कदम उठाना चाहिए।

ट्रेड डील और गिरफ्तारी पर भी उठाए सवाल

अमेरिका-भारत ट्रेड डील को लेकर पायलट ने आरोप लगाया कि यह समझौता भारत पर थोपा गया है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय यूनियन के साथ समझौतों में भी केंद्र सरकार दबाव में काम करती नजर आती है।

एआई समिट में विरोध जताने पर यूथ कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने इसे सरकार की दमनकारी नीति बताया और कहा कि लोकतंत्र में विरोध की आवाज को दबाना उचित नहीं है।

पायलट के बयान के बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक बहस तेज होने के आसार हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई