सचिन पायलट ने की सत्यनारायण शर्मा से मुलाकात, बोले – भाजपा से सवाल पूछने वालों पर हो रहे ईडी के छापे

रायपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी महासचिव सचिन पायलट ने रायपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, कांग्रेस प्रभारी सचिव और अन्य नेता भी मौजूद थे।

इसके बाद सचिन पायलट रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस नेता चैतन्य बघेल से मुलाकात की। जेल से बाहर आकर मीडिया से बात करते हुए पायलट ने कहा कि जो भी भाजपा सरकार के खिलाफ बोलता है, उसके यहां ईडी के छापे पड़ रहे हैं। बिना नोटिस और समन के ही कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल सिर्फ विपक्ष की आवाज दबाने के लिए किया जा रहा है।

सचिन पायलट ने आगे कहा कि पिछले 10 साल में किसी भाजपा नेता पर कार्रवाई नहीं हुई। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने हसदेव और तमनार में जंगल कटाई का विरोध किया, इसलिए कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है।

https://youtu.be/dOObfuTasJA

वहीं, पायलट के दौरे को लेकर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा, “दिल्ली में पप्पू और छत्तीसगढ़ में बिट्टू, यही कांग्रेस की राजनीति बची है। कांग्रेस अब सिर्फ परिवार तक सीमित रह गई है।”

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button