स्पीकर के चैंबर में हंगामा: रिजिजू का आरोप– ‘कांग्रेस सांसदों ने दी गालियां’, प्रियंका गांधी ने कहा– ‘मैं चुपचाप बैठी थी’

नई दिल्ली। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में कथित हंगामे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसदों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 20 से 25 सांसद स्पीकर के चैंबर में घुस गए, गालियां दीं और प्रधानमंत्री को लेकर धमकी भरे शब्द कहे।

रिजिजू ने एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि यह एक “गैर-कानूनी वीडियो क्लिप” है, जिसे एक कांग्रेस सांसद ने बनाया। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी और एनडीए सांसदों को खुली छूट दी जाती तो वहां “महाभारत” छिड़ जाता। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी बहस और चर्चा में विश्वास करती है और कभी मारपीट को बढ़ावा नहीं देती।

रिजिजू ने कहा, “हम इतने साल विपक्ष में रहे, लेकिन कभी ऐसा व्यवहार नहीं किया। हमने हमेशा संयम से काम किया है।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी सांसदों ने कहा था कि अगर प्रधानमंत्री सदन में आएंगे तो “देखना क्या करते हैं।”

दूसरी ओर, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने गाली देने और उकसाने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “हमने किसी को गाली नहीं दी। एक-दो सांसद जरूर भड़क गए थे, लेकिन मैंने किसी को उकसाया नहीं। मैं चुपचाप बैठी हुई थी और आखिर में शांतिपूर्वक स्पीकर साहब से अपनी बात कही।”

इससे पहले भी रिजिजू ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जिनमें प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल शामिल थे, स्पीकर के चैंबर में मौजूद थे और माहौल को भड़का रहे थे।

मामले को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। फिलहाल, इस विवाद पर आधिकारिक कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई