Ruckus in Raipur: पार्किंग को लेकर देर रात मारपीट, 4 बदमाशों ने 1 युवक का सिर फोड़कर लगाया मिर्च पाउडर

Ruckus in Raipur (रायपुर) : राजधानी रायपुर के अवंति विहार क्षेत्र में पार्किंग को लेकर देर रात बवाल हो गया। इस दौरान सड़क पर कार खड़ा करने की बात पर 4 बदमाशों से 1 युवक का झगड़ा हो गया। जिसके बाद चारों ने मिलकर युवक की पिटाई कर दी। वहीं युवक का सिर फोड़ने के बाद उसमे मिर्च पाउडर भी लगाया गया। वही युवक ने भागकर पास के घर में शरण लेकर अपनी जान बचाई। मामले की जानकारी मिलने पर पीड़ित पक्ष के लोग भी हथियारों के साथ मौके पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच 4 घंटे तक विवाद होते रहा।

जिसके बाद चार थानों की टीम ने मौके पर पहुंचकर विवाद को शांत करते हुए दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया है। घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है, जहां मामूली बात को लेकर रात 12 बजे विवाद शुरू हुआ और एक बवाल का रूप ले लिया। वहीं शुरुआत में मामले की जानकारी मिलाने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और तड़के सुबह 4 बजे तक दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी रही। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर मामले में कार्रवाई करने की बात कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई