नकली सोने का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, 7 साल की पहचान का उठाया फायदा

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक रेवेन्यू इंस्पेक्टर से 45 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। घी बेचने के बहाने वर्षों से घर आने वाली एक महिला ने भरोसा जीतकर नकली सोने के बदले असली गहने और नकदी लेकर फरार हो गई।

बताया गया कि महिला पिछले 6-7 साल से अधिकारी के घर देशी घी बेचने आती थी, जिससे उस पर पूरा भरोसा हो गया था। इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए उसने अपनी बेटी की शादी का झांसा दिया और 50 तोला नकली सोने का बिस्किट देकर अधिकारी से करीब 20 तोला असली सोने के जेवर और 15 लाख रुपए नकद ले लिए।

घटना के बाद अधिकारी को शक हुआ तो उन्होंने सोने की जांच कराई, जिसमें बिस्किट नकली निकला। इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

जांच के दौरान मुख्य आरोपी महिला और उसके एक साथी को गुजरात से गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया। आरोपियों के पास से नकदी और कुछ सोने के जेवर भी बरामद किए गए हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बाकी सोना एक सोनार को बेच दिया गया है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई