Robbery: अनुपम नगर इलाके में डकैती करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार, परीचित निकला मास्टर माइंड

रायपुर। मतदान के दिन राजधानी रायपुर के अनुपम नगर इलाके में डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। डकैती कांड का मास्टर माइंड पुलिस द्वारा ए.सोम शेखर को बताया जा रहा है।
ए.सोम शेखर ने वारदात का प्लान बनाया और अन्य आरोपियों को जोड़कर वारदात को अंजाम दिलवाया। आरोपियों पर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। आरोपियों से डकैती में लूटा हुआ सामान पुलिस ने बरामद कर लिया है।

इस तरह पकड़ाए आरोपी
आरोपियों की तलाश करने के लिए पुलिस ने रायपुर से लगे चार जिलो के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इस दौरान आरोपियों की गाड़ी के पीछे पुलिस को संदिग्ध गाड़ी दिखी। इसी दौरान मुखबीर द्वारा पुलिस टीम को सूचना दी गई कि आरोपियों के हुलिये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन से मिलता-जुलता वाहन को देखा गया है।
सूचना की तस्दीक करने के बाद समस्त टीमों को उसी दिशा की ओर अग्रेषित किया गया जिसके बाद अमलेश्वर, मोतीपुर, पहंदा, महोदा, परसदा, पाटन, उतई, फुण्डा आदि स्थानों पर टीमों को भेजकर मुखबीर एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्र किये गये। सी.सी.टी.व्ही. फुटेज को देखने के दौरान यह ज्ञात हुआ कि घटना के बाद एक अल्टो कार आरोपियों द्वारा उपयोग किये गये कार का पायलेटिंग कर रही है, जिसमें संदेही महिला दिखायी दे रहीं है उसके पश्चात् उक्त वाहन का टीम के द्वारा राजनांदगांव तक पीछा करने पर उक्त वाहन के स्वामी की पहचान राहुल त्रिपाठी निवासी मनकी के रूप में की।

जिसके बाद से ही आरोपियों के दिनचर्या एवं दोस्तों के संबंध में जानकारी एकत्र कर उन पर निगाह रखीं गयी और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशानुसार सुनियोजित योजना बनाकर एक साथ राजनांदगांव, दुर्ग, बिलासपुर, नागपुर, बलौदा बाजार एवं रायपुर में दबिश देकर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जिस पर उन्होंने उक्त घटना को कारित करना स्वीकार करते हुये डकैती की रकम का घटना के बाद सूनसान स्थान में आपस में बांटना बताने के साथ ही डकैती के मोबाईल फोन और घटना के समय पहने हुये कपड़ो को रास्ते में फेंकना बताया है।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
- अजय ठाकुर पिता नकुल ठाकुर उम्र 38 साल निवासी ग्राम व पोस्ट मर्रा, तहसील व थाना पाटन जिला दुर्ग। हाल पता – मकान नंबर 18/ए रिसाली सेक्टर थाना सेक्टर 06 भिलाई जिला दुर्ग।
- राहुल त्रिपाठी पिता शशिभूषण त्रिपाठी उम्र 43 साल निवासी ग्राम व पोस्ट टाडा बडहलगंज थाना बडहलगंज जिला गोरखपुर (उ.प्र.)। हाल पता – एल आई जी 95 फेस 01 दीनदयाल आवास मनकी थाना सोमनी जिला राजनांदगांव।
- नेहा त्रिपाठी पति राहुल त्रिपाठी उम्र 41 साल निवासी ग्राम व पोस्ट टाडा बडहलगंज थाना डहलगंज जिला गोरखपुर (उ.प्र.)। हाल पता – एल आई जी 95 फेस 01 दीनदयाल आवास मनकी थाना सोमनी जिला राजनांदगांव।
- देवलाल वर्मा पिता स्व. नरेश कुमार वर्मा उम्र 45 साल निवासी राज वाटिका बी-01 सेमरिया थाना विधानसभा रायपुर।
- पुरूषोत्तम देवांगन पिता विश्वनाथ देवांगन उम्र 33 साल निवासी टोडोपार चौक आरामील के सामने ग्राम अमेरा थाना पलारी जिला बलौदा बाजार।
- ए. सोम शेखर पिता स्व. काली प्रसाद उम्र 56 साल निवासी एल.आई.जी. 197 जनता कालोनी सेवा सदन वृद्ध आश्रम के पास गुढियारी थाना गुढियारी रायपुर। हाल पता – अवंति विहार विजय नगर चौक मकान नंबर/ प्लाट नंबर 1284 थाना खम्हारडीह रायपुर।
- शाहिद पठान पिता ताज पठान उम़्र 36 साल निवासी मोहम्मद अली चौक भल्दरपुरा थाना गणेश पेट नागपुर महाराष्ट्र। हाल पता – कलमना बेले नगर पेट्रोल पम्प के पीछे थाना कलमना महाराष्ट्र।
- पिंटू सारवान पिता आत्मा राम उम्र 23 साल निवासी देवकर बस स्टैंड के पास थाना देवकर जिला बेमेतरा छत्तीसगढ़। हाल पता – पेट्रोल पम्प के पीछे बेले नगर थाना कलमना महाराष्ट्र।
- मनुराज मौर्य पिता श्री देस राज मौर्य उम्र – 31 साल निवासी उपासना ऑटो पाटर््स, मौया काम्प्लेक्स, गुरुनानक चौक तोरवा थाना तोरवा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़।
- कमलेश वर्मा पिता स्व. अशोक वर्मा उम्र 31 साल निवासी ग्राम बडगांव थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर। हाल पता – कबीर नगर तिरंगा चौक थाना कबीर नगर रायपुर।
यह है पूरा मामला
11 फरवरी को अनुपम नगर निवासी मनोहरण वेलू ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अनुपम नगर में मकान नंबर डी-14 में किराये के मकान में अपनी बहन प्रेमा वेलू व रंजनी वेलू के साथ रहता है। दिनांक 11.02.2025 को दोपहर लगभग 02ः30 से 03ः20 बजे के मध्य प्रार्थी अपनी दोनों बहनों के साथ घर में था। प्रार्थी घर के बैठक रूम में बैठा था उसकी बहन रंजनी बगल के कमरे में बैठी थी एवं दूसरे कमरे मे प्रेमा सोई हुई थी।

उसी समय दो व्यक्ति फौजी वर्दी में प्रार्थी के घर अंदर आये जो रूमाल से मुंह को ढके थे बोले आपने कोई कम्प्लेन किया है क्या उसी का बातचीत करने आये है। बातचीत के दौरान बाहर से घर अंदर एक अन्य व्यक्ति जो डार्क नीला रंग का पैंट पहना था। रूमाल से मुंह को ढका था अंदर आया उसी दौरान एक वर्दी वाला व्यक्ति एवं एक डार्क नीला रंग का पैंट पहना व्यक्ति प्रार्थी के साथ धक्का मुक्की कर उसके हाथ और पैर को पकडकर जमीन में गिरा दिया।
दूसरा वर्दी पहना व्यक्ति घर अंदर से सफेद रंग का टावेल लाकर उसके पैर को बांध दिया। बिना वर्दी वाला व्यक्ति अपने साथ लाये सफेद रंग के टेप से उसके हाथ को बांध दिया और मुंह में टेप लगा दिया फिर वर्दी पहने एक व्यक्ति अपने पास रखें पिस्टल को निकाल कर आवाज करोगे तो जान से मार दूंगा बोला और एक आदमी उसके पास वहीं खडा हो गया। बाहर से रूमाल से मुंह बांधे एक पुरूष व पीले रंग का सलवार पहनी महिला रूमाल से मुंह ढकी थी अंदर आये और प्रेमा व रंजनी के रूम में चले गये कुछ देर बाद पांचो व्यक्ति घर से चले गये बाहर से दरवाजे की कुण्डी लगा दिये बाहर गाडी की चालू होने की आवाज सुनाई दिया। गाड़ी की आवाज आने पर मैं अपनी बहन के कमरे में पहुंचा और पुलिस व रिश्तेदारों को जानकारी दी।





