बिलासपुर में दिनदहाड़े लूट: लोन अधिकारी का मोबाइल छीना, पुलिस कर रही है तलाश

बिलासपुर। सिरगिट्टी के नयापारा में रहने वाले मनीष यादव निजी कंपनी में लोन आफिसर हैं। वे चार नवंबर की शाम करीब 5:30 बजे वे ग्राहक का लोन फार्म भरने के लिए बहतराई जा रहे थे। नाग-नागीन तालाब के पास बाइक रोककर वे बाथरूम के लिए रूके।बाथरूम के बाद वे बाइक के पास आकर अपना मोबाइल देख रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार दो लोगों ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। वे अपनी बाइक से लुटेरों का पीछा करने लगे। भीड़ का फायदा उठाकर लुटेरे भागने में कामयाब हो गए। इस बीच पीड़ित ने स्कूटी का नंबर नोट कर लिया। स्कूटी के नंबर के आधार पर उन्होंने लुटेरों का पता करने की कोशिश की। लुटेरों की जानकारी नहीं लगने पर उन्होंने सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button