Road Safety Month: यातायात पुलिस का सड़क सुरक्षा माह जारी, 1 हजार से ज्यादा लोगों को बांटा गया हेलमेट

Road Safety Month (बिलासपुर) : बिलासपुर पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह 2025 के अंतर्गत यातायात जागरूकता के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में 1000 से अधिक लोगों को हेलमेट वितरित किए गए और यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। ‘‘खून की एक बूंद सड़क पर नहीं’’ अभियान के तहत पुलिस ने स्कूल, कॉलेज और विभिन्न संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए, जिसमें लोगों को यातायात नियमों का महत्व बताया गया।
यातायात माह के तहत हेलमेट और जन जागरूकता रैली, व्यावसायिक वाहन चालकों का प्रशिक्षण, स्वास्थ्य और नेत्र शिविर, और सड़क प्रदर्शनी जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों के लिए निबंध, सामान्य ज्ञान और नृत्य प्रतियोगिताओं के माध्यम से भी यातायात के प्रति जागरूकता फैलाई गई। वाहन चालकों को सीट बेल्ट और हेलमेट के महत्व के बारे में बताया गया और उन्हें पुष्प भेंट कर प्रोत्साहित किया गया। अब तक लगभग 2 लाख से अधिक लोग इन कार्यक्रमों से लाभान्वित हुए है।





