सड़क हादसा: शादी से लौट रहे दो परिवारों पर पलटा सीमेंट से भरा ट्रॉला, 9 की मौत

भोपाल।  मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक सीमेंट से भरा ट्रॉला ओमनी वैन पर पलट गया। वैन में सवार सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। मृतकों में चार बच्चे, तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

यह हादसा झाबुआ के कल्याणपुरा क्षेत्र के भावपुरा गांव के पास करीब रात 3 बजे हुआ। हादसे के बाद ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सभी मृतक मेघनगर तहसील के शिवगढ़ महुड़ा गांव के निवासी थे। मृतकों की पहचान मुकेश खपेड़ (40), उनकी पत्नी सावली (35), बेटा विनोद (16), बेटी पायल (12), मढ़ी बमनिया (38), विजय बमनिया (14), कांता बमनिया (14), रागिनी बमनिया (9) और अकली परमार (35) के रूप में हुई है।

हादसे में पायल परमार (19) और 5 वर्षीय आशु बमनिया गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही थांदला और मेघनगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। घायलों और शवों को थांदला सिविल अस्पताल और मेघनगर अस्पताल पहुंचाया गया। झाबुआ के एसपी पदम विलोचन शुक्ला ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और ट्रॉला चालक की तलाश जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई