Road Accident: बिलासपुर में रफ्तार का कहर: बस की टक्कर से साइकिल सवार स्कूली छात्र की मौत
रतनपुर क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा,सातवीं के छात्र जयवंत पटेल ने रास्ते में तोड़ा दम

बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत साधीपारा के पास मुख्य मार्ग पर (Road Accident) आज एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से एक स्कूली छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, कक्षा सातवीं का छात्र जयवंत पटेल अपनी साइकिल पर सवार होकर स्कूल जा रहा था, तभी अनियंत्रित बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
सातवीं के छात्र जयवंत पटेल ने रास्ते में तोड़ा दम (Road Accident)
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन घाव इतने गहरे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है……





