Rice Scam: कस्टम मिलिंग में महाघोटाला,तखतपुर में 25 करोड़ का धान जब्त

राइस मिल सील

कस्टम मिलिंग में बड़ी गड़बड़ी सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। (Rice Scam) तखतपुर में करीब 25 करोड़ 30 लाख रुपये मूल्य का धान जब्त करते हुए एक राइस मिल को सील कर दिया गया है। यह कार्रवाई खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान उठाव में गंभीर अनियमितता पाए जाने के बाद की गई है। शासन के निर्देश पर धान परिवहन की निगरानी के लिए आईसीसीसी कमाण्ड सेन्टर के माध्यम से जीपीएस ट्रैकिंग की जा रही है। इसी ट्रैकिंग के दौरान तखतपुर विकासखंड के ग्राम खपरी में संचालित बाल कृष्ण फूड्स राइस मिल में गड़बड़ी के संकेत मिले।

धान उठाव में भारी गड़बड़ी, 4504 क्विंटल धान गायब

सूचना मिलते ही कलेक्टर के निर्देश पर तखतपुर एसडीएम नीतिन तिवारी और सहायक कलेक्टर अरुवत कुमार के नेतृत्व में संयुक्त जांच दल ने राइस मिल पर छापा मारा। जांच के दौरान भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें बड़ा अंतर सामने आया। रिकॉर्ड में 96 हजार 863 क्विंटल धान का उठाव दर्ज था, लेकिन मौके पर केवल 92 हजार 358 क्विंटल धान ही पाया गया। यानी करीब 4504 क्विंटल धान गायब मिला।

कागजों में हजारों क्विंटल,जमीन पर गायब धान, (Rice Scam) 

प्रशासन ने इसे छत्तीसगढ़ चावल उपार्जन आदेश 2016 का स्पष्ट उल्लंघन बताया है। रिसाइकलिंग की आशंका को देखते हुए मौके पर मौजूद 81 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त कर राइस मिल को सील कर दिया गया है। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने वाले किसी भी मिलर को बख्शा नहीं जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button